Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए आवदेन आज इतने बजे से शुरू, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किए आदेश!

अम्बिकापुर. Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से लागू हो रहा महतारी वंदन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आज यानी 5 फ़रवरी 2024 (सोमवार) को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही हैं। इस योजना का लाभ उठाने वाले महिलाओं के सहूलियत के लिए, जिससे उन्हें फॉर्म भरने में किसी तरह का परेशानियों का सामना करना नहीं पड़े, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा योजना के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट प्राप्त करने के लिए आदेश जारी किया हैं।

जारी आदेश के मुताबिक़, महतारी वंदन योजना के लिए निम्न डॉक्यूमेंट चाहिए-

1. महिला का आधार कार्ड।

2. महिला का राशन कॉर्ड।

3. महिला का जन्म तारीख जानने के लिए स्कूल का किसी भी क्लास का मार्कशीट या परिचय पत्र या आधार कार्ड।

4. महिला का निवास प्रमाण पत्र पार्षद देगा।

5. महिला का विवाहित होने का प्रमाण पत्र अपने लेटर पेड पर ग्राम पंचायत या पार्षद द्वारा जारी किया जाएगा।

6. तलाक़ या पति छोड़ देने पर प्रमाणग्राम पंचायत या पार्षद अपने लेटर पेड पर लिखकर देंगे।

7. महिला विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम का या हॉस्पिटल का।

8. महिला के पति का पेन कार्ड।

9. महिला के पति का आधार कार्ड।

पढ़िए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश –

img 20240204 wa00125985338746419558240

बता दें कि, प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया हैं, जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।