चिरमिरी : बगैर अनुमति संचालित है बैंको के एटीएम

SBI ATM CHIRMIRI
SBI ATM CHIRMIRI

चिरमिरी से रवि कुमार सावरे की रिपोर्ट

 

  • नियमों को ठेंगा दिखा रहे बैंक प्रबंधन
  • ग्राहको से बात बात का टैक्स, लेकिन खुद राजस्व की चोरी
  • बैंक ने नही ली एटीएम संचालन के लिए अनुमति
  • लाखों रुपए का टैक्स बकाया,निगम को कर रहे गुमराह

चिरमिरी:-  छोटी छोटी सेवाओं के बदले टैक्स लेने वाले बैंक प्रबंधन टैक्स देने मे खुद आनाकानी कर रहे हैं। शहर के एक भी एटीएम ऐसा नहीं हैं जिसके संचालन के लिए निगम से अनुमति ली गई हो। सभी एटीएम, अवैध तरीके से संचालित है। इन एटीएम मशीनों का लाखों रुपए का टैक्स बकाया हैं। बैंक प्रबधक टैक्स जमा करने के बजाए निगम को गुमराह कर रही हैं।

PUNJAB BANK ATM ,CHIRMIRI
PUNJAB BANK ATM ,CHIRMIRI

शहर में एक दर्जन से भी ज्यादा राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाए हैं,जिनके कुल 15 एटीएम शहर के  अलग अलग जगहों पर स्थापित किए गये है। नियमानुसार किसी भी एटीएम की स्थापना व संचालन  के लिए पूर्व निगम से बकायदा अनुमति लेनी होती हैं। बैगर अनुमाति के एटीएम मशीनो का संचालन नही किया जा सकता,और संचालन किया जाता है तो व अवैध कहलाता हैं। शहर  के किसी भी बैंक ने एटीएम स्थापित करने के लिए निगम से अनुमति नही ली हैं, और तो और निगम को सालाना टैक्स जमा करने में अनाकानी भी कर रहैं हैं। बैंक राष्ट्रीयकृत हैं लेकिन टैक्स जमा करने को लेकर निगम को गुमराह  कर रही हैं। कई सालों से टैक्स जमा ना करने से निगम के राजस्व को लाखो रुपए नुकसान हो रहा है।

  • मकान मालिक से  गठजोड़

एटीएम स्थापित करने के लिए बैंक प्रबंधक,निगम से किसी भी प्रकार से अनुमति नही लेते। विज्ञापन जारी कर मकान मलिक से अनुबंध करके एटीएम  स्थापित कर लिया जाता हैं। इस बीच सबसे जरुरी निगम से अनुमति को किनारे कर दिया जाता हैं। और सालों बिना किसी रोक टोक के एटीएम मषीनों का संचालन होते रहतें हैं।

  • पाच वर्ष से हैं एटीएम संचालित हैं

शहर की अवैध एटीएम मषीनें पाच वषों से संचालित हैं। इसी से अदाजा लगाया जा सकता हैं कि नियम कायदो को किस प्रकार ठेगा दिखाया जा रहा हैं। बैंक को जिस क्षेत्र में एटीएम खोलना हैं। मनमानी तरीके से खोल दिया जाता हैं। अब तक इन पर कार्रवाही  भी नही जिससे इन पर लगाम नही कस पा रहे हैं।

  • लाखो बकाया

शहर में स्थापित 15 एटीएम मंषीनों का टैक्स निगम को लाखो रुपए वसूलने हैं।इसके लिए निगम ने सभी बैंकों को डिमाड नोट भेजा हैं।

CENTRAL BANK ATM ,CHIRMIRI
CENTRAL BANK ATM ,CHIRMIRI

नियम कायदें…
भूस्वामी से अनुबंध करने से पूर्व जगह का कमर्षियल उपयोग करने का निगम से अनुमति
1.अनुबंध से पहले निगम से एनओसी
2.अनुबध के बाद एटीएम स्थापित करने के लिए 18 हजार रुपए स्थापना शुल्क
3. सलाना टैक्स के रुप में 6 हजार रुपये शुल्क

कार्यवाही होगी….
राजस्व अधिकारी निगम कनक साय ने कहा शहर में स्थापित किसी भी बैंक ने एटीएम मंषीन स्थापित करने के लिए अनुमति नही ली हैं। सभी बैंकों को नोटीस जारी कर दिया गया हैं।और आने वाले दिनों में कार्रवई की जाएगी।