CG Breaking: IED की चपेट में आये 2 जवान हुए घायल, आनन-फानन में लाया गया रायपुर

कांकेर. नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवान (BSF) बीएसएफ के थे, और एरिया डोमिनेशन में निकले थे। तभी IED की चपेट में आ गए। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए कोयलीबेड़ा अस्पताल लाया गया। जिसके बाद अब रायपुर लाया जा रहा हैं। घायल जवानो का नाम सुशील कुमार और छोटूराम बताया जा रहा हैं। चिलपरस के पास बने के नाले में नक्सलियों ने प्लांट कर रखी आईईडी रखी थी। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि की हैं।

IMG 20230328 WA0025

वहीं, अब तक अपडेट के मुताबिक IED ब्लास्ट में घायल जवानों को रायपुर लाया गया हैं। रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में जवानों का ईलाज जारी हैं। IED ब्लास्ट में जवानो के चेहरे और पैर पर गंभीर चोट आई हैं।