Chhattisgarh News: शराब नहीं देने पर बुजुर्ग महिला के कनपटी पर मारी गोली, 4 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम


जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में फिर शराब के बहाने एक कत्ल हो गया। बदमाशों ने इस बार बुजुर्ग महिला की कनपटी पर गोली मार दी। बताया जा रहा है कि 4 बदमाश महिला के घर पहुंचे और शराब मांगी। महिला ने मना किया तो उस पर फायर कर दिया। हत्या के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। मामला आरा चौकी इलाके का है। इससे पहले भी इसी तरीके से दंपती की हत्या की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65 वर्ष) के पति की मौत हो चुकी है। उसके कोई बच्चे भी नहीं हैं। वह इन दिनों अपने मायके भनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जाता है कि रविवार की शाम करीब 6.30 बजे जब 4 लोग पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया।

गोली मारने के बाद बदमाशों ने भिनसा को उसके कमरे में अंदर धकेल दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजने पहुंचे तो चारों बदमाश भागते हुए दिखाई दिए। गोली भिनसा बाई की कनपटी पर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसे लेकर भिनसा बाई के भतीजे ने FIR दर्ज करवाई है। वहीं टोनही के शक में भी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है। हत्या पहले से प्लांड बताई जा रही है। भिनसा बाई पर परिचय के कुछ लोग टोनही का संदेह करते थे। कुछ दिन पहले परिचय के युवक ने टोनही कहते हुए उससे झगड़ा भी किया गया था। बहरहाल पुलिस ने मामले में पुलिस ने चार अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम किया है। जल्द ही पुलिस ने मामले में खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।