सरगुज़ा : NH-43 पर तेज रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा… चालक की मौत.. एक घायल

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलकोटा मुख्य मार्ग NH-43 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक खड़धोआ निवासी 32 वर्षीय रमेश बरगाह के शरीर पर ट्रैक्टर वाहन पलटने से शरीर पर गंभीर चोंटे आयी। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद मौत हो गया। वहीं ट्रैक्टर वाहन पर सवार अन्य युवक चमरू राम को मामूली चोटें आयीं है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शांतिपारा में इलाज़ जारी है।

बतौली थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा ने बताया की दोनों युवक ट्रैक्टर वाहन पर सवार होकर काफी तेज रफ्तार से अम्बिकापुर से अपने घर खड़धोआ के लिए वापसी कर रहें थे। वहीं उनकी ट्रैक्टर वाहन काफी तेज़ रफ़्तार में थी। जो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक रमेश बरगाह को शरीर पर गंभीर चोट आने से ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। तो वहीं दूसरा युवक चमरू राम मामूली चोटें आने से खतरें से बाहर है।

मृतक रमेश बरगाह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बतौली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।