अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नवरात्र पर्व के अवसर पर देश भर में मची गरबा की धूम के बीच नगर में भव्य और ऐतिहासिक गरबा रास महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।नगर में दूसरी बार इतने विशाल पैमाने पर सामूहिक डांडिया और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हो रहा है।16 अक्टूबर दिन शुक्रवार की संध्या को नगर के हृदयस्थल माने जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में गरबा का भव्य महोत्सव आयोजित किया गया है।
इस गरबा महोत्सव में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कलाकार खुशी माली अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुकी इस कलाकार को देखने नगरवासियों समेत क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।इस कार्यक्रम का आयोजन नगर के युवाओं द्वारा आयोजित किया गया है।आयोजन समिति द्वारा।स्टेडियम में इस गरबा महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।दूसरी बार नगर में हो रहे गरबा महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
