Breaking News: आदमखोर तेंदुआ ने फिर एक महिला को बनाया शिकार, इससे पहले एक महिला की ले चुका है जान

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News: जिले के मनेन्द्रगढ़ वनमंडल में तेंदुए के लगातार बढ़ रहे आतंक से ग्रामीण दहशत में है। इस बीच आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक और महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंच गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

दरअसल, मनेंद्रगढ़ वनमंडल अंर्तगत जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुँवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा में यह घटना आज सुबह की है। गांव में रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा सुबह लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी। तभी तेन्दुआ वहां पहुंचा और महिला को घर के बगल से उठाकर ले गया तेंदुए द्वारा गले पर वार करने पर महिला की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। फिलहाल रेंजर चंद्रमणि तिवारी मौके पर मौजूद रहकर पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुआ के मानव पर आक्रमण की यह तीसरी घटना है। जिसमे अब तक दो महिला की मौत हो चुकी है।