Breaking: राहुल गांधी के इस्तीफे पर डॉक्टर रमन ने की टिप्पणी..तो सुर्खियों में आ गए छजका नेता धर्मजीत और रमन!..

बिलासपुर.. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस अब गांधी परिवार से मुक्त हो गया है..कांग्रेस की परिस्थितियां पूरे देश मे खराब है..नए अध्यक्ष को संभालना पड़ेगा कांग्रेस को!..कांग्रेस राहुल गांधी के इस्तीफे से पहले ही सदमे में है..
दरअसल आज बिलासपुर प्रवास पर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन ने राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है..पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन लोरमी विधानसभा सीट से छजका विधायक धर्मजीत सिंह से मिलने उनके निवास स्थान पहुँचे थे..इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे..
बता दे कि देश मे हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इस्तीफे के कयाश लगाए जा रहे थे..और तमाम दांव पेंचों के बाद अंततः राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है..जिस पर अब अन्य राजनैतिक दलों के नेताओ की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है..
बहरहाल छजका नेता धर्मजीत सिंह से रमन सिंह की मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है..और दोनों नेताओं की मुलाकात पर कई तरह के कयाश लगाए जा रहे है!..