जिला किसान मोर्चा के दिवंगत अध्यक्ष दुबे को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि.. कहा अपूर्णीय क्षति!..

सूरजपुर..(भैयाथान से प्रकाश दुबे)..जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया.इस दौरान सरगुजा सम्भाग के भाजपा नेताओं समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी..
बता दे कि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे का लम्बी बीमारी के बाद रायपुर स्थित निजी चिकित्सालय में निधन हो गया था..अरविंद दुबे ने क्षेत्र में जनपद सदस्य के रूप मे अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी..और उन्होंने भाजपा संगठन के अनेक पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी..वही उनके आकस्मिक निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई..और उन्हें श्रद्धांजलि देने सम्भाग भर से भाजपा नेता जुटे थे..इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अरविंद दुबे मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे..इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को शक्ति प्रदान करे..इसके अलावा भटगांव की पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद दुबे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे..और उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति है..