बलरामपुर..शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम में सामरी विधायक उदेश्वरी पैंकरा का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला है..विधायक ने मंच की बैठक व्यवस्था को लेकर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई है..उन्होंने कहा की इससे पहले कभी शाला प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम में मंच की बैठक व्यवस्था में नेम प्लेट नहीं लगाये गये..तो आज कैसे लगा दीये गये?..और लगाये भी गये तो नाम पता कर लेना चाहिए था?..
दरअसल राजपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था..जिसमें शामिल होने विधायक उदेश्वरी पैंकरा अपने समर्थकों के साथ पहुंची थी..विधायक पैंकरा के समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों का आरोप था की..प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए मंच पर जगह ही आरक्षित नहीं है..जिसके बाद विधायक उदेश्वरी पैंकरा ने मोर्चा सम्हाला और मंच के टेबल पर रखे नेम प्लेट को हटा दिया..विधायक ने सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को कहा की पहले नाम पता कर लेना था..जिसके बाद सहायक खंड शिक्षा अधिकारी ने खेद प्रकट किया..और फिर कार्यक्रम तय रूपरेखा के अनुरूप संपन्न हुआ!.
बता दे की कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ,कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे..और उनकी आपत्ति थी की संगठन से ही भाजपा है..तो बगैर संगठन के पदाधिकारियों के कार्यक्रम कैसे?.अब समझ से परे है की सरकारी आयोजनों में पार्टी और पॉलिटिक्स कैसा?.
फिलहाल विधायक ने सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को समझाइश देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को मना लिया ..लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले हाई वोल्टेज ड्रामे ने जनमानस के बीच चर्चा के लिये अपनी जगह बना ही ली।
