भाजपा नेताओं पर एफआईआर के विरोध में… छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ़.. भाजयुमों ने किया धरना प्रदर्शन

सूरजपुर। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा मंडल विश्रामपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ रामनगर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में करोना नियम को पालन करते हुए धरना पर 12:00 से 2:00 तक बैठे रहे।

धरना के माध्यम से आग्रह किया कि छ०ग० सरकार के अकर्मण्यता, असंवेदनशीलता, अमानवीय बर्ताव, गैर जिम्मेदाराना कार्य, भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप प्रदेश में कोरोना सबसे ज्यादा है। उन्होंने देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली एवं भ्रष्टाचार तानाशाह कांग्रेस के खिलाफ व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप पात्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा एफआईआर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा के नेतृत्व में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुकमणी सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष बोधन राम राजवाड़े, इरफान अंसारी, संतोष, दीपेश कुशवाहा, खेमराज, लालचंद, विजय यादव आदि उपस्थित थे।