भाजपा नेत्री संगीता कंसारी बनी सावन सुंदरी…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में भाजपा महिला मोर्चा सीतापुर की मंडल अध्यक्ष संगीता कंसारी को सावन सुंदरी चुना गया।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में संगीता कंसारी समेत कई दिग्गज भाजपा नेत्रियों ने हिस्सा लिया था।

जिसमे सभी को पछाड़ते हुये संगीता कंसारी ने सावन सुंदरी का ताज अपने नाम किया। सावन सुंदरी चुने जाने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की निर्णायक समिति ने संगीता कंसारी को ताज पहनाकर सावन सुंदरी के पद से नवाजा।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।