CG : लव, सेक्स, धोखा…. शादी करूँगा कहकर दुष्कर्म किया… फिर दूसरी लड़की से कर ली शादी….. पुलिस ने ससुराल से दबोचा… करवाचौथ मनाने गया था आरोपी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम में फंसाकर शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में बात चीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से परेशान युवती ने जब पुलिस से शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ बनाने पहुंचा था। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

यहां करीब एक साल पहले 21 साल की युवती व बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी रामकुमार कोसले (29) के बीच जान-पहचान हुई थी। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

युवती भी उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई। इस पर युवती ने उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन, युवक मुकर गया। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर माह में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।

पुलिस इस फरार आरोपी रामकुमार की एक माह से तलाश कर रही थी। लेकिन, वह गायब हो गया था। इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। जिसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। रविवार को उसके फोन का लोकेशन बेमेतरा जिले में मिला। तब पता चला कि उसका ससुराल बेमेतरा के ग्राम झुलना में है। आनन-फानन में पुलिस रात में उसके ससुराल पहुंच गई, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने व करवा चौथ पर्व मनाने गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने भी इस मामले का खुलासा सोमवार को किया है।