45 वर्षीय पुरुष ने 14 साल की नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाकर किया रेप




बिलासपुर:- शादी का झांसा देकर 45 वर्षीय युवक ने 14 साल की बालिका को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सकरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर। दुष्कर्म व पक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें सकरी थाना क्षेत्र के रहने वाली 14 साल की किशोरी 22 जून 2022 को घर से गायब हो गई थी। परीजन इसकी शिकायत पुलिस से की। साथ में अंदेशा जताई कि कोई बहला फुसला कर नाबालिग को अपने साथ ले गया है। जांच के दौरान सकरी पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी चोरभट्ठी के बल्गीपारा के रहने वाले बजरंग वस्त्रकार के साथ है। पुलिस बजरंग को गिरफ्तार कर नाबालिग को इस दरिंदे के हाथ से बचाया। और आरोपी को जेल भेज दिया।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी बजरंग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की। इसके बाद उसे अपने शब्दों के प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया था। वहां भी दुष्कर्म करता रहा।