Big Breaking: जांजगीर-चांपा जिले में नए जिलाध्यक्ष की होगी नियुक्ति… जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के विधायक बनने के बाद पीसीसी अध्यक्ष ने दिए निर्देश.. राहुल गांधी का भारत जोडो न्याय यात्रा जांजगीर-चांपा जिले भी पहुंचेगी…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज जांजगीर पहुंचे हुए हैं। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं का बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने एवं राहुल गांधी के न्याय यात्रा के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाए क्योंकि इस बार जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी 8 विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं, इसलिए यह अति आवश्यक हो जाता है कि इस लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी को जीतकर सांसद बनाए। आगे उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले में राहुल गांधी के न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।

बता दें कि, राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ जिले के बाद जांजगीर-चांपा जिला पहुंचेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस कमेटी में नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। रघुवेंद्र सिंह के अकलतरा से विधायक बनने के बाद जांजगीर-चांपा जिला के लिए नए जिला अध्यक्ष की खोज शुरू हो गई है। वहीं पीसीसी अध्यक्ष ने नए नाम देने की निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए है। अब देखना होगा कि जांजगीर-चांपा जिले से किन का नाम जिला अध्यक्ष के लिए सामने आता है।