Surguja News: अम्बिकापुर में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसका आए दिन पति से झगड़ा होता था। फिर विवाद हुआ, तो इसके बाद उसका फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। जानकारी के अनुसार, शहर के कुंडला सिटी में पेशे से वकील अंशुल सापरिया अपने 2 बच्चे और पत्नी संध्या सापरिया (35 वर्ष) के साथ रहता था। उनके एक बच्चे की उम्र 11 साल और बच्ची की उम्र 9 साल है। पता चला है कि संध्या और अंशुल की 12 साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया था। आए दिन दोनों में झगड़ा हुआ करता था। इस बीच संध्या ने शुक्रवार को अंशुल से कहीं जाने के लिए पूछा था। मगर अंशुल ने उसे जाना से मना कर दिया था। इसके बाद से ही संध्या नाराज थी। बाद में दोनों के बीच में झगड़ा भी हुआ था।

अंशुल ने बताया है कि सोमवार वह काम खत्म कर दोनों बच्चों को ट्यूशन से लेने के लिए गया था। शाम के वक्त जब वो दोनों बच्चों को लेकर लौटा तो अंदर एक कमरे में संध्या की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के बाद उसने पुलिस और संध्या के मायके वालों को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे थी।

इधर, मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं खबर लगते ही संध्या के मायके वाले उसके घर गए थे। मायके वालों ने संध्या के पति अंशूल पर संध्या की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संध्या के गले में चोट के निशान हैं। अंशुल झुठ बोल रहा है, उसने ही संध्या को मारा है। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।