सरगुज़ा: ‘हमर खून बचाही जिंदगी अभियान’ कलेक्टर ने किया रक्तदान, लोगों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित!

सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा की पहल पर जिला प्रशासन के तत्वधान में ‘हमर खून बचाही जिंदगी’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के कंपोजिट बिल्डिंग में ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत रक्तदान कर किया गया।

img 20211201 wa00377243289145903326079

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा हमार खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत पूरे साल भर का कैलेंडर निकाला गया है। जिसमें विभिन्न संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया जा रहा है। जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर के ब्लड बैंक में कभी भी ब्लड की कमी ना हो और पूरे संभाग से या बाहर से जो भी मरीज आते हैं, उन्हें ब्लड आसानी से मुहैया हो पाए और इसी कैलेंडर के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर कंपोजिट बिल्डिंग में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।

img 20211201 wa00393023640701000937943

यह अभियान 1 सितंबर यानी आज से शुरू किया गया है। जिससे अभी तक लगभग 600 यूनिट ब्लड मेडिकल कॉलेज अस्पताल को प्राप्त हुए हैं। सरगुजा कलेक्टर ने सभी ब्लड डोनेट करने वालों का आभार व्यक्त किया है, साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अनुरोध किया।

img 20211201 wa00281601944410164114824