State Level Youth Festival 2023: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरगुजा ने सरहुल नृत्य में मारी बाजी

State Level Youth Festival 2023: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरहुल नृत्य प्रतियोगिता 15 से 40 आयु वर्ग में सरगुज़ा जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया हैं। वहीं 40 से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान मिलने पर 10 हजार एवं द्वितीय स्थान पर 7500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आज यानी कि रविवार (29 जनवरी) को रायपुर के दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में सरगुज़ा जिले के कलाकारों ने सरहुल नृत्य का उम्दा प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले के नाम रोशन किए। निर्णायको में सरगुज़ा से संजय सुरीला, हृदय राम राजवाड़े व रायपुर से प्रेम चंद्राकर रहे।

बता दें कि, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान एवं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आज दूसरा दिन हैं।