Chhattisgarh: दुर्ग औऱ पाटन का बस विकास हुआ, बाकी विधानसभा क्षेत्र में विकास ठप्प



राजनांदगांव. मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव पहुँचे हुए है। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास ठप है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास रोक दिया है। सिर्फ घोषणा कर रहे हैं। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ 2 विधानसभा पाटन और दुर्ग में विकास हो रहा है, बाकी सब ठप पडा़ है।

बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” कार्यक्रम को देखने भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनांदगांव के 835 बूथों पर व्यवस्था की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर के चिखली दीनदयाल नगर स्थित बूथ क्रमांक 72 में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राजनांदगांव पहुँचे हुए है। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विकास ठप है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास रोक दिया है। सिर्फ घोषणा कर रहे हैं। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ 2 विधानसभा पाटन और दुर्ग में विकास हो रहा है, बाकी सब ठप पडा़ है। ने शिरकत की। डॉ रमन सिंह ने यहां बूथ क्रमांक 72 में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि मन की बात में आज प्रधानमंत्री जी से नई जानकारियां हम सब को उपलब्ध हुई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से मिलेट्स अनाज की महत्वपूर्ण जानकारी हमें मिली है। यह हमारी परंपरागत भोजन है। जिसमें सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि बूथ को जीत कर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जा सके। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर व्यवस्था की थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का श्रवण किया।