CG-सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रितांशा सोनी ने मिस ग्लैम स्टार ऑफ इंडिया समेत दो अवार्ड अपने नाम किया

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा…ग्लैमरस प्रोडक्शन द्वारा रायपुर में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया 2023 में नगर की प्रितांशा राजी सोनी ने दो अवार्ड अपने नाम किया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रितांशा ने मिस ग्लैम स्टार ऑफ इंडिया में जीत का परचम लहराते हुए पहला स्थान हासिल किया। वही विनर ऑफ इंडियन आइकॉन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वी की छात्रा प्रितांशा पढ़ाई के साथ नृत्य कला में भी माहिर हैं। सौंदर्य प्रतियोगिता में दो-दो अवार्ड जितने वाली प्रितांशा सोनी इस जीत से काफी उत्साहित हैं। भविष्य में वो पढ़ाई के साथ कला के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।