अम्बिकापुर : प्रीति राजपूत को NCWC में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश राज्य महिला विंग प्रभारी नियुक्त

अम्बिकापुर : नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी द्वारा सरगुजा जिले के अम्बिकापुर निवासी प्रीति राजपूत को राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश राज्य महिला विंग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वह भारत दक्षिण क्षेत्र प्रभारी पी० गोपीकुमारन के सहमति से नेशनल कांग्रेस वर्कर के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

गौरतलब है कि प्रीति राजपूत दीवा क्वीन 2021 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी है। वही प्रीति राजपूत को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

नियुक्ति पत्र-

PicsArt 08 22 12.34.32