Mainpat Mahotsav 2024: साइकिल रेस विजेताओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों मिला से पुरस्कार, दिव्यांशु और एलिजाबेथ जीते प्रथम पुरस्कार..!

अम्बिकापुर. Mainpat Mahotsav 2024: छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2024 के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने साइकिल रेस प्रतियोगिता के वितेजा प्रतिभागियों को प्रस्तुति पत्र और पुरस्कार राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। बता दे कि, मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर 22 फरवरी यानी कि गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी पार्टिसिपेट किए थे।

Random Image

जिला मुख्यालय सरगुजा के घड़ी चौक से शुरू हुई साइकिल रेस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बिलासपुर निवासी दिव्यांशु सिंह ने प्रथम स्थान, रायगढ़ निवासी उदित नारायण प्रधान ने द्वितीय स्थान, रायगढ़ निवासी अतुल प्रधान ने तृतीय स्थान हासिल किया हैं। वहीं, महिला वर्ग में जशपुर निवासी एलिजाबेथ बेक ने प्रथम स्थान, कटघोरा निवासी अनुसुईया ने द्वितीय स्थान और मानिकप्रकाशपुर निवासी प्रियंका मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से ईनाम भी दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला एवं पुरूष खिलाड़ी को अलग-अलग 21,000 रुपए मैनपाट महोत्सव 2024 के पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय के हाथों ईनाम दिया गया। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रुपए का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया गया हैं। इसके अतिरिक्त 1100 रुपए का सांत्वना पुरूस्कार भी प्रदान किया गया।

इन्हें भी पढ़िए – Mahtari Vandan Yojna: आपको 1 हजार रुपए महीने मिलेंगे या नहीं? जारी हुई महतारी वंदन योजना की अनंतिम लिस्ट, जल्दी चेक करें अपना नाम…

Mahtari Vandan Yojana: 8 मार्च को महिलाओं की खाते में डलेंगे 1 हज़ार रुपए…पर इन महिलाओं के खाते में नहीं, देखिए लिस्ट

Latest Update: महतारी वंदन योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट! अधिकारी- बोले किसी के बहकावे में ना आए!

बैंक अधिकारियों का कारनामा, चेकबुक की एक प्रति रख लिया अपने पास…और ग्राहक के खाते से 2 लाख 80 हजार रुपए कर दिए गायब

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपए

छत्तीसगढ़: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, तीन दिन तक शराब दुकान बंद