अम्बिकापुर पहुंची राज्यपाल अनसुइया उइके, रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत!

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुइया उइके अम्बिकापुर पहुंच गई हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह की अगुवाई में गोंड़ समाज की महिलाओं ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल रेलवे स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुंची हैं। आज शहर से लगे अजिरमा में आयोजित गोंड समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। समाज के भवन का भी लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा समाज प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगी। राज्यपाल अनुसूईया उइके का दूसरी बार अम्बिकापुर आगमन हुआ है। उनके आगमन से खासकर गोंड समाज खासा उत्साहित है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी उनकी आवभगत में लगा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सूरजपुर, बलरामपुर के साथ सरगुजा की पुलिस टीम व अधिकारी भी ड्यूटी में लगाए गए हैं।