छत्तीसगढ़: कार्यालय से कर्मचारी गायब, कैसे होगा काम? जनता परेशान

अनिल उपाध्याय/सीतापुर. क्षेत्रवासियों की सहूलियत के लिए खोली गई उप तहसील कार्यालय अव्यवस्था की शिकार हो गई। यहाँ पदस्थ कर्मचारियों की मनमानी से यहाँ का कामकाज ठप होने लगा हैं। जिसका खामियाजा गाँव की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं।

मामला विकासखंड मैनपाट के तराई में बसे ग्राम पंचायत राजापुर का हैं। जहाँ लोगो की सुविधा के लिए उप तहसील कार्यालय खोला गया हैं। ग्राम राजापुर में उप तहसील कार्यालय खोलने के पीछे शासन प्रशासन की ये मंशा थी कि तराई क्षेत्र के लोगो को इसका सीधा लाभ मिले। तराई क्षेत्र के लोगो को राजस्व संबंधित कामो के लिए मैनपाट का चक्कर काटना न पड़े। यही वजह हैं कि, सप्ताह में एक दिन यहाँ लिंक कोर्ट भी लगाया जाता है। जहाँ लोगो से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारी सुनवाई करते है। लेकिन, शासन प्रशासन की इस मंशा पर यहाँ पदस्थ कर्मचारी पानी फेरने लगे है। इनके मनमानी कार्यप्रणाली से यहाँ का कामकाज ठप होने लगा है। जिसका खामियाजा गांव के भोले भाले जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ऐसे ही एक मामला गुरुवार को देखने को मिला। जब ग्राम कतकलो निवासी नेल्सन एक्का अपने काम के सिलसिले में अपने साथी जयमन के साथ उप तहसील कार्यालय राजापुर गया हुआ था। जिस समय वो कार्यालय पहुँचा उस वक्त कार्यालय खुला हुआ था पर एक भी कर्मचारी उपस्थित नही थे। उस दौरान पूरे कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाजू में स्थित पटवारी कक्ष में दो चौकीदार आराम फरमा रहे थे। जिन्हें उठाकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुबह से कोई कर्मचारी कार्यालय नही आया हैं। इस दौरान कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी को फोन भी लगाया गया पर उसने नही उठाया। दोनों युवक काफी देर तक कार्यालय में कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे। पर जब घँटों बीत जाने के बाद भी कोई नही आया तब वे दोनों मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट गए।

इस संबंध में नेल्सन एक्का ने बताया कि, मैं नकल लेने कार्यालय आया था। पर यहाँ कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। जिसकी वजह से बिना काम कराएं लौटना पड़ रहा हैं। वही उसका साथी जयमन ने बताया कि, यहाँ कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं। जिसका  नुकसान आम आदमी को झेलना पड़ता हैं। उसने कहा कि, जिस उद्देश्य के तहत यह कार्यालय खोला गया हैं। उस उद्देश्य पर यहाँ पदस्थ कर्मचारी पानी फेर रहे हैं। जिससे तराई गांव के लोग काफी परेशान हैं। उनमें यहाँ व्याप्त अव्यवस्था को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं।

इस सम्बंध में तहसीलदार मैनपाट संजय सारथी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, लंच टाइम की वजह से कर्मचारी लंच करने गए थे। लंच टाइम के बाद कर्मचारी कार्यालय आ गए थे।

इन्हें भी पढ़िए –

सरगुजा कलेक्टर की ताबड़तोड़ कार्यवाही, लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 2 RI और सहायक ग्रेड-02 को किया सस्पेंड

विधायक कार्यालय में अयोजित हुआ होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लोगो ने खेली जमकर होली

Big Breaking: महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि 7 अप्रैल को नहीं बल्कि इस दिन आएगा, CM साय ने दी जानकारी!

CG -पशु अस्पताल परिसर में मृत बछड़े को लगा दी आग: दो परिचारक सस्पेंड, दो अफसरों शो-कॉज नोटिस, जानिए पूरा मामला