कॉंग्रेस सरकार ने लोगो को किया बेघर, युवाओं में बढ़ी बेरोजगारी दर

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगल भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेशवासियों के साथ छल किया है। सत्ता में आने से पहले भूपेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया था वो जो बेरोजगार है उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। प्रदेश में साल भर बाद प्रदेश में चुनाव होने है किंतु काँग्रेस की सरकार ने आज तक किसी भी एक युवा को बेरोजगारी भत्ता नही दिया। प्रदेश की तानाशाह सरकार ने चुनाव से पूर्व किये अपने वायदे पूरे करने के बजाए लोगो को बेघर कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि वापस करते हुए काँग्रेस सरकार ने गरीबों को आवास से वंचित कर दिया। आज प्रदेश में जो भी काम हो रहे है वो केंद्र सरकार की देन है। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि का गोठान की आड़ में दुरुपयोग किया जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण सड़को पर घूमने वाले मवेशी है। जिनका ठिकाना गोठानो कि जगह सड़को पर बन गया है।

अब तो प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का भी जगह जगह टेंट पंडाल नजर आने लगे है जो इस बात का संकेत है कि आम आदमी की तरह अधिकारी कर्मचारी भी प्रदेश सरकार के रवैये से नाखुश है। उन्होंने कहा कि हमे अब न तो भूपेश सरकार का नाम लेना है और न उनके कारनामो की चर्चा करनी है। हम अब नाम लेंगे तो केवल कमल छाप का जिसे इस बार विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में खिलाना है। उन्होंने कहा कि अब हम अपने बूथ स्तर पर मजबूती से काम करेंगे ताकि हमारा बूथ मजबूत हो सके। विधानसभा चुनाव में अपनी जीत हासिल करने के लिए हमारा ध्येय यही होना चाहिए कि हम सभी बूथ जीते तभी जाकर भाजपा की यहाँ से जीत तय होगी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास ली और कहा कि अब विधानसभा प्रभारी के रूप में रामलखन सिंह पैंकरा यहाँ महीने में पंद्रह दिन मौजूद रहेंगे। जो सभी बूथों का दौरा करते हुए वहाँ का जायजा लेंगे और इस दौरान जरूरत पड़ी तो बूथ स्तर पर मजबूती के लिए बदलाव भी किये जायेंगे।इस सम्मेलन को जिलाध्यक्ष भाजपा ललन प्रताप सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चलने लगी है बस हमे लोगो के बीच जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को बताना है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैंकरा, प्रो गोपाल राम, डी के पुरिया, अनिल अग्रवाल राजाराम भगत, प्रभात खलखो, रोशन गुप्ता, सेतराम बड़ा, मंडल अध्यक्ष सीतापुर श्रवण दास मैनपाट, रजनीश पांडेय बतौली, रज्जू राम, रंजीत गुप्ता, विन्ध्येश्वरी पैंकरा, अनुज एक्का, नीरू मिस्त्री, संगीता कंसारी, ममता जायसवाल, अमृता पैंकरा, विमला पैंकरा, विक्की नामदेव, भोला मिंज, अमित गुप्ता, हरि गुप्ता, अनिल सिंह, मनोज यादव, अनीश यादव, श्रीराम यादव, इलू गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, दीपक दास, विवेक चौहान, संजय बेहरा, ब्रम्हानंद बेहरा, संजय गुप्ता समेत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।