कांग्रेस को बड़ा झटका: 30 कांग्रेसी और 25 नए लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री के समक्ष ली सदस्यता



बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के समक्ष कांग्रेस के 30 कार्यकर्ता तथा 25 नये लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। इस तरह 55 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा वरिष्ठ नेता लव कुमार रायडू ने बताया कि सत्तापक्ष के नेता व कांग्रेस पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओ ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लेते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सामने मद्देड के 30 कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा 25 नये लोगों जो किसी पार्टी में नहीं थे, ने भाजपा में प्रवेश लिया है। इन लोगों को पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने गमछा पहनकर अपने पार्टी में शामिल किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया कि मद्देड के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मेहनत से 30 कॉंग्रेस के कार्यकर्ता तथा 25 नये लोगों ने भाजपा में की सदस्यता ली है। कांग्रेस छोड़ने वाले मुख्य रूप से रंजना उद्दे, पूनम दीपक, मड़े विजय, टिंगे महेश, दीपक ध्रुव, अर्जन ,दीपक यालम, सुरेश पुलसे, ककेम पेटू, नागेश तलाण्डी, राकेश कुरसम, विजय एंजा, संतोष एजा, संतोष तोडेम, गणपत वड्डी, इस्तरी परेट, हनमंत यालम, राकेश यालम, नरेंद्र वासम, मंजू वासम, विमला उद्दे, उर्मिला गुर्गे, सरोजना वासम, दिव्या ध्रुव, अनुपमा कुरसम, राहुल यालम, मट्टी रंजीता, मट्टी रवि, तिरुपति पेरे, विना पालदेव, सतीश टिंगे, गणपत चिकुड़, चंदू जनगम, अनमूल एर्राना यालम, चंद्रशेखर अनमूल, उवेंद्र ऐदनला, ज्ञानेश्वर अनमूल ने सदस्यता ली है।

भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओ में सबसे बड़ा चेहरा रंजना उद्दे का बताया जा रहा है। रंजन उद्दे कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता थी। पिछले पंचायत में इन्होंने जिला पंचायत सदस्य के लिए भी चुनाव लड़ा था, और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी, जिसमे इन्होंने अच्छे वोट हासिल किए थे।

इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य नीलम गणपत,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, ज़िला मंत्री जागर लक्ष्मैया, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष जयादेवी चिड़ेम, निर्मला आत्राम, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा कोरम, साम्बैया धन्नूर, मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम,उपाध्यक्ष सीताराम तोडेम, भाजयुमो अध्यक्ष गिरिजा शंकर तामड़ी, जीयल लक्ष्मीस्वामी, नरसिह रेड्डी,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रिकीं कोरम, संगीता वासम, सचिन आत्राम, धनंजय, वेंकटेश्वर, सुरेश यालम, महेश बीरा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।