भाजपा के कार्यकर्ताओ ने बैठक में मंडल की व्यवस्था एवं विभिन्न बातो पर किया चर्चा.. भारतीय स्टेट बैंक की लचर व्यवस्था में नारजगी व्यक्त किया..

बतौली(अनिल सोनी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक आज मंडल अध्यक्ष रज्जु राम जी के अध्यक्षता में ,मंडल प्रभारी डी के पुरीया के मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा महामंत्री देवनाथ सिंह जी के उपस्थित में दुर्गा पंडाल के प्रांगण में सम्पन हुई।

भाजपा महामंत्री निशांत गुप्ता ने बताया कि मंडल बैठक में मंडल के आगमी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रज्जु राम ने स्वागत भाषण देते हुए मंडल के कार्यो को बताया,मंडल प्रभारी पुरिया ने मंडल के प्रत्येक पोलिंग के 25 सदस्य की कमेटी बनाए जाने पर जोर दिया,जिला महामंत्री देवनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाओं की जानकारी बूथ लेवल में पहुचाने के लिए आग्रह किया साथ ही स्थानीय स्टेट बैंक के प्रबंधन के लापरवाही एवं कांग्रेसीकरण हेतु नाराजगी व्यक्त की।

कार्यक्रम को अनिल गुप्ता एवं हरि गुप्ता ने भी संबोधित किया।संचालन महामंत्री निशांत गुप्ता एवं ईस्वर यादव तथा आभार नरेंद्र पैकरा ने किया।इस अवसर पर अमित गुप्ता, कलमु लकड़ा, ललिता भगत,पूनम गुप्ता, जगबल राम,सूरज बहादुर, द्वारिका सिंह, रमेश अग्रवाल, नरेंद्र पैकरा, चूड़ामणि दास, रघुरेस्व गुप्ता, तेजबल नागेश, विनोद सारथी, केदार यादव, नितिन गुप्ता, गणेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, जितेन्द्र यादव,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://youtu.be/Po-95pNWmwI