Ambikapur Crime News: पति ने पत्नी की धारदार हथियार (टांगी) से हत्या कर फरार, पुलिस की कर रही तलाश…

प्रशांत खेमरिया/बतौली.. सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के सेदम में शुक्रवार तड़के सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद से वह फरार हो गया हैं। जानकारी पर बतौली पुलिस की टीम आरोपी की पतासाजी में जुट गई हैं। बताया गया कि, आरोपी पहले ही अपराधी प्रवृत्ति का था, और अक्सर अपनी पत्नी पर चरित्र की वजह से शंका किया करता था।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि, शुक्रवार तड़के सुबह सेदम निवासी प्रभु नारायण मंझवार ने अपनी पत्नी प्यासो बाई 35 वर्ष की टांगी से मारकर हत्या कर दी हैं। इसके बाद से वह फरार हो गया हैं। गांव वालों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी। दोनों सेदम के सेमर पारा में रहते हैं, दोनों की 4 लड़कियां हैं। दो सेदम में रहकर पढ़ाई करती हैं, और दो बांसाझाल में रहती हैं।

अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। प्रभु नारायण अपनी पत्नी पर चरित्र शंका किया करता था। घटना के बाद जैसे ही प्यासो की मौत हुई वह लोटा जंगल की ओर फरार हो गया। इससे पहले भी वह धारा 307 के तहत जेल दाखिल हो चुका है। पुलिस की टीम उसकी पतासाजी कर रही हैं।

फिलहाल, आरोपी पर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं।