सरगुज़ा : सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, अधिकारी-कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. प्रदेश की काँग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के नेतृत्व में शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय के सामने आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक अर्जुन गुप्ता ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हमारी जायज माँगो की लंबे समय से अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों से जो वादा किया था उसे पूरा करने में असफल साबित हो रही है।उन्होंने केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सन 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, बकाया एरियर्स प्रदान करने समेत 14 सूत्रीय माँग करते हुए सरकार को चेताया कि अगर जायज माँगे पूरी नही हुई तो निकट भविष्य में सरकार के विरुद्ध विशाल आंदोलन किया किया जायेगा।

धरना प्रदर्शन को अंजनी कुमार शाह, शिवभरोष बेक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं कृष्ण कुमार गुप्ता, उमेश मिश्रा ने भी संबोधित किया और सरकार पर अधिकारी कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगा माँग पूरी करने की बात कही।

इस अवसर पर डॉ रितेश जायसवाल, उदय ओझा, देवीदयाल सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, कार्तिक दास मानिकपुरी, संतोष कुमार टंडन, मधुबाला जैन, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नीरज सोनी, मनोज कुमार केंवट, सतीश सिंहा, राजेश गुप्ता, गणेश यादव, विपिन ओझा, श्याम प्रसाद गुप्ता, रमेश सोनी, दलसाय, जगमनी पैंकरा, कलावती पैंकरा, विद्यासागर, चमरू राम, संतोष कुजूर, जयराम भगत, कमलेश्वर सिंह, विश्वनाथ राम, गणेश सोनी, जगदीश भगत, बजरंग भगत, एम एल पटेल, सतीश पैंकरा, पुष्पा मिंज, कल्पना साहू, सुषमा खलखो, शिवप्रसाद पैंकरा, ललिता दास, मुन्नी बाई, कृषनाथ पैंकरा, गंगोत्री पैंकरा आदि उपस्थित थे।