शिक्षाकर्मीयो पर मंत्री विष्णुदेव की दो टूक…संविलियन ना संभव था ना होगा…

अम्बिकापुर केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय सिंह आज अंबिकापुर पहुचे.. उनके अंबिकापुर आगमन पर भाजपा सहित जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया… दरअसल प्रदेश की जिन विधानसभा में भाजपा के विधायक नहीं है भाजपा ने वहां पर एक एक प्रभारी नियुक्त किये है… जिसमे केंद्रीय मंत्री प्रदेश के मंत्री और आयोग के अध्यक्ष शामिल है.. प्रदेश की 41 विधानसभाओ में भाजपा के विधायक ना होने की वजह से उन जिलो में प्रभारी नियुक्त किये गए है इसी क्रम में अम्बिकापुर विधान सभा की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय सिंह को दी गई है और इसी सम्बन्ध में वो आज अम्बिकापुर पहुचे और उच्च विश्रम्ग्रह में लोगो से मुलाक़ात के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की..

अंबिकापुर प्रवास पर केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव से सिंह ने शिक्षाकर्मियों के आन्दोलन पर बयान देते हुए कहा की संविलियन कभी नहीं होगा.. यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कही.. श्री सिंह ने यह भी कहा की जो शिक्षाकर्मी ढाई हजार का वेतन पाते थे आज वो तीस और चालीस हजार का वेतन पा रहे है और क्या चाहिए.. भाजपा के घोषणा पत्र में संविलियन के वादे के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने पहले ही कह दिया है की संविलियन नही हो सकता.. बाकी मांगो के लिए शिक्षाकर्मी बात चीत करें.. ये तरीका सही नहीं है..