लोकसभा के लिए भाजपा ने वार्ड स्तर पर तैयार की रणनीति, प्रभारियो को मिला प्रभार

अम्बिकापुर

लोकसभा चुनाव को लेकर आज शहर के कंपनी बाजार स्थित सामुदायिक भवन मे भाजपा ने वार्ड सम्मेलन का सम्मेल आयोजित किया। जिसमे संभागीय संगठन मंत्री विधानचंद्र और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह समेत कई वार्ड के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेष अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा की सरगुजा को रेल सुविधा दिलाने का दम यदि कोई रखता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। प्रथम लोक सभा चुनाव में सरगुजा जिले की जनता के लिए रेल का मुद्दा महत्वपूर्ण रहा है, परन्तु दुर्भाग्यवष काग्रेंस की 60 वर्षों की सरकारों से जनता को निराषा ही हाथ लगी। भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में अम्बिकापुर तक रेल सुविधा दी और अम्बिकापुर से दुर्ग तक की रेल सेवा आरम्भ करायी। अब 2014 के बाद अम्बिकापुर के रेल जक्षंन भी भाजपा की केन्द्र सरकार बनाएगी। बस आपका आर्षीवाद कमलभान सिंह जी को मिले। भाजपा का एक सांसद सरगुजा की आवाज को बुलंदी प्रदान करेगा।
संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर ने कार्यक्रम से संबंधित स्वरूप व बैठक विषयों की जानकारी दी, व आज से नगर भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव की दृष्टि से अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र की वार्ड सम्मेलनों का आयोजन किये जाने की जानकारी दी