मैराथन दौड का शुरु हुआ सिलसिला……

Merathan Race surguja, surguja police
Merathan Race surguja

अम्बिकापुर 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा छ0ग0 द्वारा प्रति वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी वन दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय पुरूष/महिला मैराथन दौड़ का आयोजन दिनांक 26/07/2014 को विकासखंड अंबिकापुर दरिमा मोड़ पर प्रातः 07ः00 बजे नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर श्री पंकज शुक्ला द्वारा हरा झण्डा दिखाकर दरिमा रोड में प्रारंभ किया गया। मैराथन दौड़ मे विकासखंड के 150 पुरूष/महिलाओं ने बडे़ उत्साह के साथ शामिल हुए। उक्त दौड़ में पुरूषों हुतु 10 कि0मी0 तथा महिलाओं हेतु 05 कि0मी0 की दूरी थी। Merathan Race surguja 1 Merathan Race surguja 2
मैराथन दौड़ के महिला वर्ग मंे कु0 स्नेहा सिंह प्रथम, कु0 प्रियंका द्वितीय, सुनिता पैकरा तृतीय, पे्रमा तिर्की चतुर्थ, प्रेमशिला तिर्की पांचवे, जीवन्ती टोप्पो छठवां, रजनी टोप्पो सातवां, सोनामति पन्ना आठवांॅ, जूलिता बेक नवाॅं तथा सावित्री दसवाॅं स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग मंे श्री भोला राम प्रथम, भूपेश कुमार ़िद्वतीय, सुधारन गिद्व तृतीय, वथनिश चतुर्थ, रामजीवन मिंज पंाचवें, रनवीर सिंह छठवांॅ, अर्जुन सिंह सातवाॅं, संजय कुमार आठवांॅ, राजकिशोर नवाॅं तथा अशोक दसवाॅं स्थान प्राप्त किया। विजेता धावकों को पुरूष तथा महिला धावकों को प्रथम से दसवाॅं तक को क्रमशः रू. 1000/-,500/-,300/-,200/तथा पांचवे से दसवें तक को 100/- के मान से पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुन्दरराज पी. द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त धावकों को एक-एक फलदार पौधे भी वितरित किया गया, तथा पौधे को सुरक्षित रखने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उप संचालक,श्री दिनकर , डाॅ0 परमार एवं विभिन्न खेल प्रशिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सउनि0 श्री अभय तिवारी द्वारा किया गया।