पुलिस लाईन स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पंन

पुलिस लाईन स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पंन
POLICE LINE SCHOOL, ANUAL FUNCATION,
अम्बिकापुर 12 फरवरी 2014/
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन में गत दिवस वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना द्वारा विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलों मंे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य श्री आर.एन. द्विवेदी ने देश के महान व्यक्तियों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों से अच्छे नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर व्याख्याता श्री विकास जोशी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।