Ambikapur: पैदल निकले कलेक्टर.. और शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप


अम्बिकापुर
फटाफट न्यूज नेटवर्क


सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा अम्बिकापुर शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। अम्बिकापुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।

wp image5898549458835152761

अवैध अतिक्रमण हटाए गए

शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़नदस्ता टीम ने अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला अस्पताल के सामने अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आकाशवाणी चौक, रिंग रोड आदि में भी जरूरी कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी।

wp image5818754575934408737

पैदल निकले थे कलेक्टर

गौरतलब है कि बीते दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुबह शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अमला एक्शन मोड़ में आ गया।

बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

wp image5517038542148024258

अवैध ठेले गुमटियों पर एक्शन

अम्बिकापुर शहर के अम्बिकावाणी चौक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध ठेले और गुमटियां को हटाया। वहीं नगर निगम की उड़न दस्ता टीम लगातार शहर का भ्रमण कर अवैध ठेले गुमटियों का संचालन कर रहे लोगों को समझाइश भी दे रही है।