आधार कार्ड पंजीयन 89 प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड जारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड पंजीयन का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में अब तक विशिष्ट पहचान परियोजना के तहत 89 प्रतिशत लोगों को आधार कार्ड जारी हो चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड के लिए लक्षित जनसंख्या दो करोड़ 70 लाख 14 हजार 896 है। इनमें से दो करोड़ 61 लाख 43 हजार 880 लोगों का पंजीयन कर लिया गया है। पंजीयन हो चुके लोगों में से 28 जनवरी 2016 तक दो करोड़ 39 लाख 60 हजार 576 लोगों को आधार कार्ड जारी हो चुका है। प्रदेश में आधार पंजीयन के कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से पंजीकृत रजिस्ट्रार द्वारा किया जा रहा है।

आधार पंजीयन के लिए राज्य में इस समय 992 केन्द्र संचालित हैं। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में 19 लाख 54 हजार 744 लोगों को, बिलासपुर जिले में 18 लाख 38 हजार 243 लोगों को, जांजगीर-चाम्पा जिले में 16 लाख 33 हजार 694 लोगों को, दुर्ग जिले में 16 लाख 17 हजार 861 लोगों को और राजनांदगांव जिले में 15 लाख 21 हजार 610 लोगों को आधार कार्ड जारी हो चुका है। इसी तरह रायगढ़ जिले में 14 लाख 09 हजार 867, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 13 लाख 27 हजार 792, कोरबा जिले में में दस लाख 73 हजार 283, महासमुंद जिले में दस लाख 37 हजार 406, धमतरी जिले में आठ लाख नौ हजार 843, बेमेतरा जिले में आठ लाख तीन हजार 579, बलोद जिले में आठ लाख 868, कबीरधाम जिले में सात लाख 90 हजार 236, जशपुर जिले में सात लाख 75 हजार 727 और सरगुजा जिले में सात लाख 41 हजार 694 लोगों को आधार कार्ड मिल चुका है। बस्तर जिले में सात लाख 20 हजार 657, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में सात लाख सात हजार 483, सूरजपुर जिले में छह लाख 87 हजार 830, बलरामपुर-रामानुगंज जिले में छह लाख 70 हजार 663, मुंगेली जिले में छह लाख 17 हजार 624, कोरिया जिले में छह लाख 14 हजार 926, गरियाबंद जिले में छह लाख सात हजार 828, कोण्डागांव जिले में पांच लाख 19 हजार 663, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में दो लाख 19 हजार 211, बीजापुर जिले में एक लाख 77 हजार 731, सुकमा जिले में एक लाख 56 हजार 891 और नारायणपुर जिले में एक लाख 13 हजार 712 लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है।