15 सितंबर को चक्का जाम : नपानि के नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई मे होगा चक्का जाम

shafi ahamad
shafi ahamad

अम्बिकापुर

  • कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया बयान
  • निगम की बदहाल सडको मे कोई सुधार नही : कांग्रेस
  • निगम नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई मे 15 सितंबर को चक्का जाम

नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर में व्याप्त समस्याओं से प्रतिदिन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है । रिंगरोड खस्ताहाल सडक की बात करे या फिर नगर निगम क्षेत्र के अन्य सड़कों की हालत की बात करे ।  बार-बार निगम में शिकायतो के बाद भी इसका निराकरण नहीं नहीं पा रहा है। निगम के कर्मचारी जनता की समस्याओं को सुलझाने आगे आना नहीं चाहते। वार्डों में पेयजल की समस्या से लेकर प्लेस्मेंट कर्मचारियों की भर्ती में भ्रष्टाचार या फिर डस्टबीन खरीदी में भ्रष्टाचार ऐसे कई मामलों को कांग्रेसी पार्षदों द्वारा निगम में कई बार रखा गया है, किन्तु निगम के कर्मचारियों का लापरवाह रवैये के कारण समस्याओं से निजात नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही मामले को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा 15 सितम्बर सोमवार को 12 बजे से गांधी चैक में चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आम लोगो औऱ कांग्रेसी कार्यकर्ताो से चक्काजाम मे पंहुच कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।