संस्कारधानी बिलासपुर मे देवी मंदिरो मे उमड रही भक्तो की भीड

बिलासपुर 

नवरात्र के आज पांचवे दिन संस्कारधानी बिलासपुर में देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिख रही है…मां के भक्त सुबह से ही शहर के तमाम देवी मंदिरों में कतारबद्ध दिख रहे हैं…आज के दिन भक्त मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कन्द माता की पूजा करते हैं…ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मां स्कन्द माता की पूजा अर्चना करने पर भक्तों का मन शांत होता है और पराक्रम में वृद्धि होती है…