हांकी के जागूदर के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय खिलाडियो का सम्मान

National Sports Day
National Sports Day

अम्बिकापुर  

हाँकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग अम्बिकापुर द्वारा स्थानिय सेन्ट जेवियर स्कुल मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में  सरगुजा पुलिस अधिक्षक श्री पी. सुन्दरराज एवं अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री

National Sports Day. The wizard of hockey Major Dyanchandra
The wizard of hockey Major Dyanchandra birthday

प्रफुल्ल सोनवानी जी की उपस्थित थे। इस अवसर को और सार्थक बनाने के लिए अम्बिकापुर के राष्टीय खिलाड़ियो का सम्मान किया गया ।  जिसमे हांकी के अलावा और खेलो के राष्ट्रीय खिलाडियो का भी सम्मान किया गया। इसी क्रम मे  तैराकी के राष्ट्रीय खिलाड़ीयों को भी सम्मानित किया गया। तैराकों में  आदित्य शर्मा, शिक्षा दुबे  एवं प्रिति पैकरा का मंच पर अतिथियों के द्वारा परिचय प्राप्त कर  स्म्रिति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तैराक उनके प्रशिक्षक शरद दुबे तैराको के पालक श्री सुरेश शर्मा,श्री राजेश दुबे,श्री तरुण दुबे, श्रीमती पुनम दुबे श्रीमती टी डी खलखो ,श्रीमती गीता दुबे , श्री अजय त्रिपाठी,श्री मुकेश उपाद्धाय ,श्री पार्थ भट्टाचार्य जिला खेल अधिकारी श्री देवेन्द्र सिन्हा विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।