खेल दिवस पर वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान

The wizard of hockey Major Dyanchandra,हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र

सूरजपुर 30 अगस्त 2014

हाकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस के अवसर पर सद्भावना मैच का आयोजन से आपसी प्रेम व संबंध मजबूत होते हैं। उक्त विचार खेल के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से डिप्टी कलेकटर के.पी.साय ने व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रहे डी.पी.सी. सुदर्शन अग्रवाल ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि नोडल अधिकारी अंशुमन गुप्ता व सहायक संचालक निशाद ने अपने उद्बोधन में ध्यानचंद को महान खिलाड़ी बताते हुए उनसे प्रेरणा लेते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की अपील की गई।

जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा रंगमंच नगरपालिका के सामने से स्पोर्टस रैली प्रारंभ किया गया। रैली अग्रसेन चैक से सुभाष चैक होते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने से मेन रोड होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में सम्पन्न हुई। सद्भावना खो-खो मैच का आयोजन इस अवसर पर किया गया। सद्भावना खो-खो मैच पचिरा, विकासखण्ड सूरजपुर व देवनगर, रामानुजनगर के मध्य खेला गया। रोमांचकारी मैच में पचिरा ने देवनगर को 2 अंको से पराजित किया। खो-खो मैच को देखने दर्शकों में खासा उत्साह रहा। खेल दिवस पर खेल में विशेष योगदान देने हेतु वरिष्ठ खिलाड़ी को भी शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। जिसमंे एस.एस.दास गुप्ता वाॅलीवाल, नजीर अहमद खान कबड्डी व यशवंत पाण्डव फूटबाल के लिए सम्मानित किये गये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक खेल अधिकारी मो. गौस बेग के अलावा धनीराम टोप्पो, नारद मिंज, जे.पी. गेन्दले, शबाब हुसैन, महेन्द्र ठाकुर, संजय चैबे, अनुराग सिंह बघेल, नरेश कुशवाहा का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन सतीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।