सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ दुषकर्म

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर में सौतेले पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुषकर्म करने का मामला सामने आया है। शहर के प्रेमा कालोनी मे रहने वाली दुष्कर्म पीडित की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है,, तो वंही फरार आरोपी पिता को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

अम्बिकापुर के प्रेमा कालोनी मे रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को ये पता नही था कि बचपन मे जिस बेबस मां का जो इंसान सहारा बना है ..वो उसके साथ दुषकर्म करेगा। दरअसल 14 वर्षीय इस किशोरी के पिता के गुजर जाने के बाद मां ने अम्बिकापुर के प्रेमा कालोनी के पास रहने वाले 31 वर्षीय बलदेव सिंह गोंड व्यक्ति से शादी कर ली थी। जिसके कुछ दिन बाद वो भी मां का भी इंतकाल हो गया। जिसके बाद उसके सौतेले पिता ने दूसरी शादी कर ली। सब कुछ अच्छा चल रहा था कि तभी रविवार को जब उसकी सौतेली मां अपने मायके चली गई ,, तो शराब के नशे मे घर पंहुच कर सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी का अपनी हवस का शिकार बना लिया।

घटना बीते रविवार का है लेकिन घटना के बाद आरोपी पिता ने ये बात किसी को ना बताने की बात कह दुष्कर्म पीडित अपनी सौतेली बेटी को बंधक बना लिया था। जिसके बाद किसी तरह से पीडित ने पडोसियो को ये बात बताई और तब स्थानिय लोगो की मदद से उसने अपनी बीती पुलिस को बताई।

इधर इस घटना के बाद आज शाम जब स्थानिय लोगो की मदद से पीडित नाबालिग ने मामला गांधीनगर थाना मे दर्ज कराया ,, तो आरोपी सौतेला बाप मौके से फरार हो गया। हांलाकि गांधीनगर पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।