सरगुजा जिले के करम्हा गाँव को मिला साक्षर भारत राष्ट्रीय आवार्ड

अम्बिकापुर देश दीपक “सचिन” विज्ञान भवन नई दिल्ली में हर वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरगुजा जिले की करम्हा ग्राम पंचायत को साक्षर भारत राष्ट्रीय आवार्ड 2017 से पुरुस्कृत किया गया है.. यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के करकमलो द्वारा प्रदान किया गया..
दरअसल यह अवार्ड साक्षरता के साथ साथ अन्य शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन अन्तर्विभागीय समन्वय से बेहतर किये जाने पर प्रदान किया जाता है.. लिहाजा सरगुजा ने यह कमाल कर दिया है.. सरगुजा की इस ग्राम पंचायत ने देश की सत्तर हजार ग्राम पंचायतो में चुने जाने वाले पांच ग्राम पंचायतो की सूची में जगह बनाई है.. और इस राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है.. लिहाजा सरगुजा को मिले इस अवार्ड में विभाग के मुखिया गिरीश गुप्ता की मेहनत से ही यह संभव हो सका है.. कार्यक्रम में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर सहित अन्य मंत्री गण उपस्थित रहे.. वही सरगुजा जिले से जिला पंचायत सी ई ओ अनुराग पाण्डेय और जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत गिरीश गुप्ता ने अवार्ड प्राप्त किया..

सहभागिता से मिला अवार्ड : गिरीश

इस सम्बन्ध मे फटाफट से फोन पर बात करते हुए गिरीश गुप्ता ने बताया की वो विज्ञान भवन नई दिल्ली में है.. अवार्ड की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की सभी की सहभागिता से यह राष्ट्रीय आवार्ड मिल सका है..उन्होंने बताया की हमारी टीम कलेक्टर किरण कौशल के कुशल मार्ग्दार्शन में काम रही है… इस उपलब्धी का क्ष्रेय उन्होंने अपनी टीम के साथ साथ सरगुजा सांसद कमलभान सिंह व जिला पंचायत अध्यक्षा फुलेश्वरी सिंह को दिया है..