सदस्यता अभियान को लेकर संगठनमंत्री औऱ प्रदेशाध्यक्ष पंहुचे चिरमिरी

चिरमिरी

रवि कुमार सावरे

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन मंत्री राम प्रताप व संभागीय संगठन मंत्री विधानचंद कर ने गत दिवस चिरमिरी मंडल के कार्यकर्ताओं से बैठक लेकर सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की।
बीते दिवस चिरमिरी प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक व संगठन मंत्री राम प्रताप द्वारा पार्टी की देश भर में विशेष सदस्यता अभियान विषय को लेकर मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, जनकपुर विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले, पूर्व महापौर डमबरू बेहरा, नपानि के अध्यक्ष कार्तिवासो, चिरमिरी मंडल के पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों के साथ मंडल में सदस्यता अभियान को लेकर चल रहे गतिविधियों की जानकारी लिया जाकर उक्त कार्यक्रम को बूथ लेबल पर गंभीरता से किया जाकर ज्यादा से ज्यादा नये सदस्यों को आनलाईन सदस्यता दिया जाना सुनिश्चित कराये जाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष श्री कौशिक, संगठन मंत्री राम प्रताप व संभागीय संगठन मंत्री श्री कर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी व अप्रवासीय भारतीय चंद्रकांत पटेल के पितृशोक कार्यक्रम के दौरान उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाये व्यक्त की। शोकसभा के दौरान चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर डोमरू रेड्डी भी उपस्थित रहकर प्रदेश से आये हुए आगंतुको से रूबरू होकर चिरमिरी के विकास के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी, जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला महामंत्री द्वय कृष्णबिहारी जायसवाल, रामेश्वर पाण्डे, मंडल महामंत्री राजकुमार वधावन, उपाध्यक्ष ओपी नारायण, नीलम सालूजा, प्रेमकांत झा, समस्त भाजपा पार्षद व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।