पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

damru raddey, mayer, chirmiri
damru raddey, mayer, chirmiri

चिरमिरी

(रवि कुमार सावरे)

भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मंडल द्वारा एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक पंडीत दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर पोड़ी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्र्यापण कर उनके संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल महामंत्री राजकुमार वधावन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में निगम के महापौर डोमरू रेड्डी, निगम के अध्यक्ष कार्तिवासो, एमआईसी सदस्य विजय चक्रवर्ती, पार्षदगण भानू प्रताप गंगवाल, अनुप मलिक, श्रीमती सविता मलिक, मोहन बंजारे, संतन चैहान, नीलांचल, रावल, एल्डरमेन श्रीमती रानी गुप्ता, कृष्णमूर्ति रेड्डी, बदरूजमा अंसारी, पूर्व सभापति श्रीमती सुनीता सिंह, उषा वैष्णव, बाढू यादव, अर्चना राय, पूर्व पार्षद श्रीपत राय, शिव कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार सोनी, गणेश ठाकुर, सुरेन्द्रर सिंह, श्रीमती इंदू पनेरिया, राजेन्द्र दास, बीरबल साह सहित भारतीय जनता पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।