सडक में मवेशियो का चेकपोस्ट : बडे हादसो का इंतजार

  • नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा 
  • सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ने के साथ ही व्यापारी व किसान भी लगातार हो रहे परेशान
  • मवेशियों को पकड़ने के लिए खरीदा गया काउ केचर जर्जर 
  • उपयोग नहीं होने के कारण कांजी हाउस जर्जर  

कोरिया (J.S.ग्रेवाल की रिपोर्ट)

जिला मुख्यालय सहित सभी शहरों के सड़कों पर आवारा मवेशियों के जमघट होने से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों में रोष है। 

जिले के बैकुंठपुर-मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर-चिरमिरी व खड़गवां मुख्य मार्ग में आए दिन आवारा मवेशियों के जमघट के कारण लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा इसे रोके जाने किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया जाता है। पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी जाती या इससे संबंधित मुनादी कराया जाता तो शायद स्थिति कुछ और होता। 
कांजी हाउस के अंदर मवेशियों की जगह सामान रखा गया है। 

सभी कांजी हाउस खस्ताहाल हो रहेMAVESI 2

जिले के तीन मुख्य निकाय संस्था बैंकुंठपुर नगर पालिका परिषद, चिरमिरी नगर पालिका निगम, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका, नगर पंचायत यहां तक की ग्राम पंचायत स्तर पर कांजी हाउस बनवाए गए हैं पर इनका कभी उपयोग नहीं किया जाता। इसके कारण ये पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय में कांजी हाउस के साथ काउ कैचर भी है। उपयोग नहीं किए जाने के कारण उनमें जंग लगने लगा है। 
व्यापारी व किसान भी लगातार परेशान

 
आवारा मवेशियों के द्वारा दुकानों में रखे सामान को खा जाने के कारण व्यापारियों को नुकसान होता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा मवेशी फसलों को खा जाते हैं। इसके कारण उन्हें नुकसान होता है। यदि स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो इसे रोका जा सकता है। आवारा मवेशियों को मुख्य सड़क से काउ कैचर वाहन के जरिए कांजी हाउस में ले जाकर रखना चाहिए। तभी इस परेशानियों से लोगों को निजात मिल सकेगी।

मवेशियों का खामियाजा भुगत रहे हैं वाहन चालक

सड़कों पर मवेशियों के जमघट होने से आए दिन कोई ना कोई वाहन चालक गिरकर घायल हो जाता है। गिरने के बाद इलाज में कई दिन गुजर जाता है। इसके बाद इनके सामने समस्या होती है कि शिकायत करें तो किससे। यही कारण है कि अधिकतर लोग घटना को भूल जाते हैं। 

दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है पर इस ओर ध्यान देना जरूरी है

आवारा मवेशियों को मुख्य सड़क से काउ कैचर वाहन के जरिए कांजी हाउस में ले जाकर रखना चाहिए। पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला मुख्यालय के मुख्य फव्व्वारा चौक, बस स्टैंड, काॅलेज रोड, कलेक्टोरेट रोड, बैकुंठपुर चिरमिरी सहित नागपुर, मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों के कारण लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। 
मुख्य सड़कों पर इस तरह दिन दहाड़े मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।