सरंपच पति की दबंगई : महिला का कराया मुण्डन

mahila ka mundan
mahila ka mundan
  • शराबी पति से परेशान महिला पति से रहने लगी थी अलग
  • पति ने दोबारा घर लाया तो पंचायत नें शुद्दीकरण के लिए कराया मुण्डन
  • पुलिस नें जांच तो शुरु की लेकिन आरोपियो के खिलाफ क्या कार्यवाही होगी ये नही बताया

अम्बिकापुर

सरगुजा के सेदम गांव के रहने वाली एक विवाहित महिला को उसके ससुराल में एक समाजिक प्रताडना का शिकार होना पडा है…. पहले तीन बच्चो की मां को शराबी पति की मारपीट से पति का त्याग करना पडा तो बाद में पति द्वारा घर लाए जाने पर गांव की महिला सरंपच की तुगलकी फरमान से महिला का मुंडन संस्कार कर उसे गांव में घुमाया गया…pidit mahila

सरगुजा जिले के सेदम की रहने वाली ममता का विवाह 4 साल पहले जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र कोट वंदना गांव में रहने वाले विजय मझवार से हुआ था,, विवाह के बाद से वंदना के दो बच्चे हुए… लेकिन शादी के बाद से ही शराबी पति की प्रताडना की शिकार पीडित ममता तीसरा बच्चा गर्भ में आने के बाद सीतापुर में पति से अलग रहने लगी… कुछ दिनो बाद तीसरी संतान होने के बाद ममता को उसका पति विजय मझवार उसे मना कर फिर अपने गांव वंदना कोट ले आया ,,, लेकिन उसके बाद ममता के साथ जो हुआ वो अवमानीय था… दरअसल महिला के पति से अलग रहने और अवैध संबध के शक में गांव की महिला सरपंच के पति कार्तिक नें एक तुगलकी फरमान जारी किया.. और फरमान और कथित सुद्दिकरण को लेकर महिला का मुंडन करा करा दिया,,

घटना बीते 4 अक्टूबर की है… और जब अपनी बेटी के साथ हुई इस घटना की खबर उसके परिजनो को हुई,, तो पीडित महिला की चाची

पीडित महिला की चाची
पीडित महिला की चाची

हीरामणि उसे लेने उसके ससुराल वंदना कोट पंहुची… लेकिन अपने आप को भगवान समझ कर महिला के साथ असमाजिक व्यवहार करने वाले वंदना कोट गांव के लोगो नें सरंपच के इशारे में उसकी चाची के साथ भी मारपीट की..

इधर इस घटना की खबर स्थानिय पत्रकारो के माध्यम जब जिला मुख्यालय तक पंहुची,,, तो पत्रकारो की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक नें मामले की जांच के लिए बतौली थाना पुलिस को महिला का बयान लेने और पूरे मामले की जांच के लिए भेजा,, और जब महिला का बयान पुलिस वालो नें लिया,, तो महिला के साथ हुए अवमानवीय कृत की कहानी पूरी तरह से सामने आई । बतौली थाना प्रभारी जय सिंह मरावी के मुताबिक महिला अपने पति से अलग किसी और के साथ रहने लगी थी,, और जब आई तो बतौर सजा कोट वंदना के सरंपच पति नें फरमान जारी करते हुए महिला को मुंडन करा दिया।

महिला अपने शराबी पति से परेशान हो गयी थी और आए दिन पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करना महिला को पसंद नहीं था….परेशान होकर महिला पति का घर छोड़कर सीतापुर चली गयी थी और वहीं रह रही थी…….बहरहाल ममता के साथ हई इस घटना ने आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जिला मे महिलाओ के उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियान के साथ ही,,, देशभर में महिला उत्पीडन के लिए प्रभावी योजनाओ की कलई खोल दी है…..