सडक दुर्घटना मे 2 की मौत 10 घायल : संजय पार्क के पास हुई हादसा

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर मे आज एक दर्दनाक बस हादसे मे दो लोगो की मौत हो गई है। वही 26 लोग घायल हो गए है। दुर्घटना शहर के संजय पार्क के पास हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बस दुर्ग से औरंगाबाद जा रही थी। फिलहाल घायलो को जिला अस्पतला मे भर्ती कराया गया है। जंहा दो लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है।

बस के नीचे दबा मृतक
बस के नीचे दबा मृतक

दुर्ग से औरंगाबाद जा रही नवीन बस सर्विस की बस जैसे ही अम्बिकापुर से आगे बढी कि संजय पार्क से पास मुक्तिधाम मोड मे अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज गति मे पलट कर सडक किनारे पलटी बस मे सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौतunnamed (22) हो गई। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची कोतवाली पुलिस की मदद से सभी घायल यात्रियो को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जंहा उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। यात्रियो मे जगलपुर से औरंगाबाद जा रहे दूसरे घायल यात्री के मुताबिक वो स्लीपर मे सो रहे थे। हादसे के बाद घायल अवस्था मे नींद खुली ,, तो बाद मे बस की खिडकी खोल कर पुलिस ने हमे बाहर निकाला। वही रायपुर से गढवा जा रहे घायल यात्री अजय सिंह के मुताबिक ड्रायवर ने एक ढाबे मे जमकर शराब पी ली थी। और मना करने पर भी नही मान रहा था।

अम्बिकापुर के संजय पार्क के पास हुई बस दुर्घटना के वक्त बस मे 35 से अधिक यात्री सवार थे। जिसमे से 26 घायल हुए और 2 की दर्दनाक मौत हो गई है। लेकिन घायलो मे ज्यादातर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। लेकिन 10 गंभीर रुप से घायलो का इलाज अब भी जिला अस्पताल और होली क्रास अस्पताल मे जारी है। जिनमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

CG07-K1899 नंबर की बस दुर्ग से औरंगाबाद जाते समय अम्बिकापुर मे दुर्घटनाग्रस्त हुई। लेकिन हादसे के बाद से बस ड्रायवर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल घायलो के बयान के आधार पर पुलिस घटना के दोषी ड्रायवर की तलाश कर रही है।