शहर की ट्राफिक व्यवस्था पर अब टैंगो की होगी निगाह

traffic police ambikapur
traffic police ambikapur

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर मे बदहाल हो चुकी ट्राफिक व्यवस्था को पटरी मे लाने की कवायद एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार पुलिस अधीक्षक ने अपने यातायात विभाग को मजबूत बनाने के लिए 5 टैंगो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है। जो शहर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा मे काम करेगे।

टैंगो वन से लेकर टैंगो फाईव तक अब शहर के मुख्य मार्ग से गली मोहल्लो की ट्राफिक व्यवस्था पर निगाहे रखेगे। दरअसल पुलिस अधीक्षक ने आज यातायात विभाग को पांच मोटरसाईकिल प्रदान की है। जिस पर सवार होकर यायायात पुलिस के जवान शहर की ट्राफिक व्यवस्था पर नजर रखेगे। और इसी वाहन का नाम टैंगो रखा गया है। पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी के मुताबिक ये टैंगो मोटरसाईकिल ट्राफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के साथ ही तेज रफ्तार बाईकर्स के खिलाफ जारी अभियान मे भी अपनी भूमिक स्थापित करेगे। yatayat vis1

दरअसल पिछले दो तीन वर्षो मे शहर मे तेज रफ्तार बाईकर्स केवल पुलिस के लिए ही नही आम इंसानो और राहगीरो के लिए हादसो की वजह बनते जा रहे है। जिन पर अभी तक कोई बडी कारवाही नही हो पाई है। लेकिन पुलिस के इस नए और आधुनिक प्रयोग से आम लोग भी उम्मीद जता रहे है कि कुछ अच्छा होने वाला है।

पिछले कुछ समय से सरगुजा पुलिस अधीक्षक बेहतर पुलिसिंग के लिए नित नए प्रयोग कर रहे है। और ज्यादातर प्रयास सफलता मे भी तब्दील हो रहे है। लेकिन यातायात की दिशा मे ट्राफिक सिंग्नल के बाद ये दूसरा ऐसा प्रयोग है जिससे शहर की बदहाल ट्राफिक व्यवस्था पर पटरी पर आ सके।