विधायक से नाराज हैं लोग.. हुजूम पहुंचा सिंहदेव से मिलने.. पर घंटो से कर रहे हैं इंतजार.. नही मिले सिंहदेव..!

अम्बिकापुर बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से आज मतदाताओं का एक बड़ा हुजूम अम्बिकापुर नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव से मिलने पहुंचा.. इस भीड़ की मांग है की रामानुजगंज विधानसभा से क्षेत्र के युवा मिखाएल एक्का को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए.. लेकिन दुर्भाग्य की इतना बड़ा जन समूह घंटो नेता प्रतिपक्ष का इंतजार करता रहा लेकिन खबर लिखे जाने तक नेता प्रतिपक्ष से इस भीड़ की मुलाकात नही हो सकी थी.. बावजूद इसके लोग टी एस बाबा जिंदाबाद के नारे के साथ उनकी बाट जोह रहे हैं। इन लोगो की गाड़ियों में कुछ पोस्टर भी लगे है जिसमे “हम सबका कहना है, मिखाएल एक्का को लाना है” जैसे स्लोगन भी लिखे हुए है। मतलब ते तो तय है की मौजूदा विधायक बृहस्पति सिंह से लोग नाराज हैं और अब पार्टी से नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे है।

fffff

दरअसल रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से मिखाएल एक्का को कांग्रेस की टिकट देने की मांग को लेकर आज 200 चार पहिया वाहन और 1 बस में भर कर लोग अम्बिकापुर पहुंचे हैं और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव् से अपने नेता की मांग कर रहे है। झारखंड सीमा के जिले आये ये लोग अलग अलग दूरस्त गांव से हैं। जाहिर है की इतनी बड़ी संख्या के लोगो का समर्थन किसी भी नेता को चुनाव में निर्णायक बढ़त दिलाने की ओर इशारा करती है। अलबत्ता चुनावी बयार में इसे शक्तिप्रदर्शन भी कहा जा सकता है। लेकिन घंटो इंतजार के बाद आधी भीड़ को वापस भेजा जा चुका है। और आधी भीड़ अब भी कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव् की प्रतीक्षा में स्थानीय इंद्र वाटिका में बैठी हुई है।