विकास के लिए पत्रकार औऱ प्रशासन के बीच तालमेल जरुरी : परिचर्चा मे हुई चर्चा

अम्बिकापुर 

विकास परिदृश्य मे मिडिया की भूमिका विषय पर आज एक कार्यशाला का आय़ोजन किया गया। प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु तैयार करने के उदेश्य से आयोजित इस कार्यशाला मे प्रशासनिक अधिकारियो के साथ विभिन्न समाचार पत्र के प्रतिनिधी और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधी मौजूद रहे  । जिसमे मीडिया औऱ प्रशासन के बीच की कई मामलो मे बनी दूरी को कम करने के लिए आपसी चर्चा की गई। साथ ही कुछ उन विषयो पर भी चर्चा हुई जिसमे आपसी तालमेल की कमी महशूश की जाती है।

अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन मे आज सरगुजा कलेक्टर श्रीमति ऋतु सेन की अगुवाई मे परिचर्चा का आयोजन किया गया। वैसे तो इसे विकास परिदृश्य पर मीडिया की भूमिका की कार्यशाला का नाम दिया गया था। लेकिन वास्तव मे ये प्रशासन औऱ मीडिया के बीच कई मामलो मे बनी दूरी को कम करने की कवायद के रुप मे देखा जा रहा है। दोपबर तकरीबन 12.30 बजे से शुरु इस परिचर्चा की शुरुआत पत्रकारो और प्रशासनिक अधिकारियो की विशेष तरीके से हुए परिचय से हुई। जिसमे बगल मे बैठे मीडियाकर्मी ने एक दूसरे का विस्तार के परिचय दिया। इधर इस unnamed (5)परिचायत्मक कार्यक्रम के बाद सेसन टू के नाम से शुरु दूसरे कार्यक्रम मे विकास मे मीडिया की भूमिका,  विकास और मीडिया और सरगुजा जिले मे विकास की दशा और चुनौतियो जैसे कई विषयो पर चर्चा।  जिसमे कुछ वरिष्ठ पत्रकारो ने अपने अपने विचार रखे। और उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियो औऱ पत्रकारो ने इस परिचर्चा का लुफ्त उठाया।

वर्क शाप के नाम से पत्रकारो औऱ प्रशासन के बीच की दूरी कम करने वाले इस आयोजन मे कलेक्टर ऋतु सेन के साथ ही पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी , अपर कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत मौजूद रहे। वही पत्रकारो मे गिरजा ठाकुर , अनंगपाल दिक्षित, असीम सेन गुप्ता, अमरेश्वर दुबे, मनोज सिंह , अब्दुल सालीम रोमी, लव दुबे, अमितेष पाण्डेय, प्रणय राज सिंह राणा , धन्नजय दुबे, तरुण ताम्रकार, रविशंकर गुप्ता, लव कुशवाहा, अनूप मेहता, इमरान रजा, नौशाद अली, अभिनव साहू , दीपक गुप्ता, आकाश प्रधान , रामकुमार यादव, शैलेष प्रजापति और कुछ अखबारो और इलेकट्रानिक मीडिया के साथी मौजूद रहे।