लखनपुर और सीतापुर नगर पंचायतो के वार्डो का हुआ आरक्षण

सरगुजा(अम्बिकापुर) 

नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डो का आरक्षण
नगर पंचायत लखनपुर में कुल 15 वार्ड है। इनमें वार्ड क्रमांक 15- अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 05- अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रं. 1 और 13 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रं 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रं 11, 9 एवं 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं 10, 8 एवं 3 अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रं 7,4,6 एवं 2 अनारक्षित घोषित किया गया है।

नगर पंचायत सीतापुर के 15 वार्डो का आरक्षण
नगर पंचायत सीतापुर में कुल 15 वार्ड है। इनमें वार्ड क्रमांक 2- अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 8,11 – अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रं. 1,5 ,7,9 एवं 12 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रं 4,13, एवं 15 अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रं 3,6,10 एवं 14 अनारक्षित घोषित किया गया है।

आरक्षण ड्रा करने के दौरान अपर कलेक्टर श्री एन.एन. एक्का, अनुविभागीय अधिकारी श्री एन.एस. भगत एवं ज्योति प्रकाष कुजूर, नगर निगम आयुक्त श्री ए.के. हलदार, पूर्व विधायक श्री सिद्धनाथ पैकरा और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री करताराम गुप्ता, श्री अखिलेष सोनी, श्री अम्बिकेष केषरी, श्री अजय अग्रवाल, श्री आलोक दुबे, श्री शफी अहमद, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए हुए आरक्षण की स्थिती जानने के लिए क्लिक करे https://fatafatnews.com/?p=12064